पुराने केयरटेकर से मिलकर खुश हुआ चिम्पैंजी, देखते ही लगा लिया गले, वायरल Video देख बन गया लोगों का दिन

केयरटेकर को देख खुश हुआ चिम्पैंजी
Image Source : SOCIAL MEDIAकेयरटेकर को देख खुश हुआ चिम्पैंजी

सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं, जो पल भर में लोगों के दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिम्पैंजी अपने पुराने केयरटेकर से मिलकर इतना खुश हो जाता है कि उसे देखते ही गले लगा लेता है। ये दिल छू लेने वाला पल न कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

केयरटेकर को देख खुशी से झूम उठा चिम्पैंजी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चिम्पैंजी से उसका पुराना केयरटेकर जब मिलने आता है तो वह उसे देख खुश हो जाता है। जैसे ही चिम्पैंजी अपने केयरटेकर को देखता है, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह दौड़कर अपने केयरटेकर के पास जाता है और बिना देर किए उसके गले लग जाता है। उसका यह प्यार भरा अंदाज देखकर ऐसा लगता है मानो वह अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहा हो। वीडियो में चिम्पैंजी का उत्साह और प्यार इतना साफ झलकता है कि हर देखने वाले का दिल पिघल जाए।

वीडियो देख लोगों की आंखों को मिला सुकून

दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @buitengebieden नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि “केयरटेकर, जिसने वर्षों पहले चिम्पैंजी को बचाया था और उसकी देखभाल की थी, उसे देख चिम्पैंजी की प्रतिक्रिया।” इस भावुक वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “प्यार का सबसे सच्चा रूप!” दूसरे ने लिखा, “इंसानों को इन चिम्पैंजियों से प्यार सीखना चाहिए!” तीसरे ने लिखा, “इस वीडियो को देख दिन बन गया मेरा।” इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों का दिन बनाया, बल्कि ये भी दिखाया कि जानवरों में भी भावनाएं इंसानों जितनी ही गहरी होती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *