ये देखो अब लोग फ्लाइट से ‘लाइफ जैकेट’ भी चुराने लगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Indigo flight, man caught stealing life jacket, viral video
Image Source : SOCIAL MEDIAवायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आपने अब तक बस में चोरी होते हुए देखा होगा। ट्रेन से सामान चोरी हो गया, ऐसा भी सुना होगा। मेट्रो में सफर करते समय किसी की जेब कट गई, ऐसा भी लोगों ने बताया होगा। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले जगह पर पर्स, बैग आदि की चोरी होना बहुत देखा और सुना है। मगर क्या आपने कभी किसी को फ्लाइट में चोरी करते हुए देखा है? चलिए देखा न हो, कभी ऐसा कुछ सुना है कि कोई इंसान फ्लाइट में सफर कर रहा था और वो वहां पर चोरी करते हुए पकड़ा गया? शायद ही आपने ऐसा कुछ देखा या फिर सुना होगा मगर ऐसा अब देखने को मिल जाएगा। एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स किसी दूसरे यात्री पर लाइफ जैकेट चुराने का आरोप लगा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि वीडियो बनाने वाला बंदा उसके सामने खड़े एक शख्स को कैमरे में रिकॉर्ड करते हुए बोलता है कि भैया ये चीज सही नहीं है, जरा बैग खोलना। जब वो शख्स बैग नहीं खोलता है तो वीडियो बनाने वाला आदमी उसे लगातार बैग खोलने के लिए बोलता है। अंत में वो बैग खोलने लगता है और इसी दौरान वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है, ‘आपको मैं काफी टाइम से नोटिस कर रहा हूं। आपने वो लाइफ जैकेट जो उठाया है, ये क्या किया है आपने?’ इसके बाद वो उस शख्स के बैग में से लाइफ जैकेट निकाल कर सभी को दिखाता भी है। वो प्लेन में सभी को लाइफ जैकेट दिखाता हुआ उन्हें बताता भी है कि वो शख्स उसे चुरा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘विमान में एक यात्री को कथित तौर पर लाइफ जैकेट चोरी करते हुए पकड़ा गया।’ वीडियो में भी यही बात लिखी हुई है और फ्लाइट इंडिगो का बताया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन कुछ लोगों ने देश का नाम खराब कर दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- नो फ्लाई लिस्ट में डाल दो। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे यार वहां भी। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब गरीबी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *