RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा: इन तारीखों पर होने वाले एग्जाम हुए रीशेड्यूल, पढ़ लें डिटेल

सांकेतिक फोटो
Image Source : FILEसांकेतिक फोटो

अगर आप भी RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने यूजीसी नेट 2025 से टकराव से बचने के लिए स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2025 के तीन पेपरों की तिथियों में फेरबदल किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं। इस संबंध में एक आधिकरिक नोटिस जारी किया गया है।

कौन से पेपर्स की परीक्षा तिथि बदली?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, निम्नलिखित पेपर्स की परीक्षा तिथि बदल दी गई हैं-

  • ग्रुप ए – संस्कृत (पेपर-II): 25 जून, 2025
  • ग्रुप बी – राजनीति विज्ञान (पेपर-I: सामान्य जागरूकता और सामान्य अध्ययन), राजनीति विज्ञान (पेपर-II): 26 जून, 2025
  • ग्रुप बी – समाजशास्त्र (पेपर-II): 29 जून, 2025

संशोधित तारीखें

  • ग्रुप ए – संस्कृत (पेपर-II): 5 जुलाई, 2025 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
  • ग्रुप बी – समाजशास्त्र (पेपर-II): 5 जुलाई, 2025 (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • ग्रुप ई – राजनीति विज्ञान (पेपर-I: सामान्य जागरूकता और सामान्य अध्ययन): 6 जुलाई, 2025: (सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक)
  • राजनीति विज्ञान (पेपर-II): 6 जुलाई, 2025 (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

इससे पहले आयोग ने बताया था कि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को पहचान सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड के साथ मुख्य एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट भी लाना होगा। अगर मुख्य एडमिट कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या साफ नहीं है तो उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड लाना होगा, जिसमें फोटो हाल ही की और साफ हो।

इसके अलावा आरपीएससी ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी भ्रामक दावे में न फंसें और अगर उन्हें कोई दावा मिलता है तो वे आयोग के कंट्रोल रूम में 0145-2635200, 2635212, 2635255 पर इसकी सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *