देश के किस राज्य में हैं MBBS के लिए सबसे ज्यादा सीटें? दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं ये स्टेट

प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : FREEPIKप्रतीकात्मक फोटो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट इसी महीने यानी 14 जून 2025 को जारी कर दिया था। इसके बाद की प्रक्रिया की बात करें तो अब काउंसलिंग शुरु होगी। ऐसे में छात्रों को यह जानने की जिज्ञासा तो हो ही रही होगी कि देश के किस राज्य में MBBS के लिए सबसे ज्यादा सीटें हैं। आपने भी अगर NEET की परीक्षा दी थी और आपने भी परीक्षा पास कर ली है तो फिर आप भी यह सब जानना चाहते ही होंगे। आइए फिर देरी किस बात की, आपको बताते हैं कि देश के किस राज्य में MBBS के लिए सबसे ज्यादा सीटें हैं और दूसरे एवं तीसरे नंबर पर कौन सा राज्य आता है।

किस राज्य में हैं MBBS की सबसे ज्यादा सीटें?

NMC के मुताबिक भारत के जिस राज्य में MBBS की सबसे ज्यादा सीटें हैं वो राज्य कर्नाटक है। यहां पर MBBS के लिए 12 हजार 545 सीटें मौजूद हैं। इसके बाद अब बात करते हैं दूसरे नंबर की। देश में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश आता है जहां पर MBBS के लिए 12475 सीटें मौजूद हैं। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां पर MBBS के लिए 12 हजार 50 सीटें हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे दूसरे राज्य आते हैं।

NEET UG परीक्षा में लाखों उम्मीदवार हर साल बैठते हैं मगर उसमें से बहुत ही कम लोगों का सेलेक्शन होता है। आपको बता दें कि सीटों को लेकर NMC ने जो नोटिस जारी किया है उसके मुताबिक देशभर में एमबीबीएस की 1,18,190 सीटें हैं। उसी नोटिस में बताया गया कि सबसे ज्यादा एमबीबीएस की सीटें कर्नाटक राज्य में हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज यूपी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *